मुख्य ख़बरेंव्यापार

ऑयल पाम के बीच तिल की खेती, किसानों की बढ़ेगी अतिरिक्त आय

यशभारत रायपुर अर्जुन्दा। डुड़िया स्थित उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र के अनुसंधान प्रक्षेत्र में राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन-ऑयल पाम के अंतर्गत ऑयल पाम के साथ तिल की अंतरवर्तीय खेती को लेकर कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण में वैज्ञानिकों ने किसानों को तिल के उन्नत बीज चयन, बुआई की दूरी, खाद एवं पोषक तत्व प्रबंधन तथा कीट-रोग नियंत्रण की वैज्ञानिक जानकारी दी। विशेषज्ञों ने बताया कि ऑयल पाम के बीच खाली भूमि का उपयोग तिल की फसल के लिए कर किसान कम लागत में अतिरिक्त आमदनी प्राप्त कर सकते हैं।
किसानों को तिल बीज उत्पादन एवं राज्य बीज निगम के माध्यम से निर्धारित मूल्य पर बीज विक्रय की प्रक्रिया से भी अवगत कराया गया। कार्यक्रम में अधिष्ठाता डॉ. यू.बी.  देशमुख, डॉ. पायल देवी चंद्राकर, डॉ. निशा ठाकुर, डॉ. नमिता सिंग सहित शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button