कटनीजबलपुरदेशमुंबई

देश में बढ़ा ‘हेयर फॉल’ का खतरा! तो क्या है इसका इलाज? एक्सपर्ट्स की राय:

नई दिल्ली यशभारत:  बदलते लाइफस्टाइल, काम के तनाव और प्रदूषण के चलते देश के युवाओं में बाल झड़ने (Hair Loss) की समस्या एक महामारी की तरह फैल रही है। हाल ही में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब बाल झड़ना सिर्फ एक शारीरिक समस्या नहीं, बल्कि एक बड़ा बिजनेस बन चुका है, जहां लोग अपने झड़ते बालों को बचाने के लिए पानी की तरह पैसा बहा रहे हैं।

क्यों उड़ रहे हैं सिर से बाल?
विशेषज्ञों और डॉक्टरों के अनुसार, अचानक बाल कम होने के पीछे ये मुख्य विलेन छिपे हैं:
तनाव और अधूरी नींद: रात-रात भर जागना और मानसिक तनाव बालों की जड़ों को कमजोर कर रहा है।

पोषक तत्वों की कमी : 

भोजन में प्रोटीन, आयरन, जिंक और विटामिन-डी की कमी के कारण बाल तेजी से पतले हो रहे हैं।

गलत प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल : 

केमिकल वाले शैंपू और रोज-रोज बालों पर एक्सपेरिमेंट करना भारी पड़ रहा है।

तो क्या है इसका इलाज? एक्सपर्ट्स की राय:

अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो घबराएं नहीं।
डाइट में सुधार: अपने खाने में आंवला, कद्दू के बीज, मेथी, हरी पत्तेदार सब्जियां और अंडे शामिल करें।

घरेलू नुस्खे: हल्के हाथों से नारियल या प्याज के तेल से स्कैल्प की मालिश करें।

डॉक्टरी सलाह: अगर बाल बहुत ज्यादा झड़ रहे हैं, तो किसी डर्मेटोलॉजिस्ट (त्वचा रोग विशेषज्ञ) से मिलें, जो जरूरत पड़ने पर Minoxidil जैसी प्रमाणित दवाएं या थैरेपी की सलाह दे सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button