जबलपुरभोपालमध्यप्रदेश

पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की जांच, अस्पताल पहुंची पुलिस टीम

बेलखाडू। कटंगी थाना क्षेत्र के बेलखाडू चौकी अंतर्गत माल बाबा मंदिर के सामने स्थित अश्विनी हॉस्पिटल में इलाज के दौरान 19 वर्षीय युवक की मौत का मामला सामने आया है। मृतक के परिजनों ने डॉक्टर पर गलत इलाज किए जाने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।जानकारी के अनुसार ग्राम झगरा निवासी शेखर चौधरी उम्र19 वर्ष पिता जगदीश चौधरी की तबीयत खराब होने पर परिजन उसे उपचार के लिए अश्विनी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे थे। परिजनों का आरोप है कि उपचार के दौरान युवक की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। परिजनों ने उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की जांच की मांग की है घटना की जानकारी मिलने पर कटंगी थाना प्रभारी गोपेंद्र सिंह राजपूत एवं बेलखाडू चौकी प्रभारी अमित मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है कटंगी थाना प्रभारी ने बताया कि शेखर चौधरी को तबीयत खराब होने पर परिजन उपचार के लिए अश्विनी क्लिनिक लेकर आए थे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत होने की बात सामने आई है। परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा जांच के बाद ही युवक की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button