Top-5जबलपुरदेशमध्यप्रदेशमुख्य ख़बरें

रक्षा कर्मचारियों को बड़ी सौगात: AWEIL कर्मचारियों को  31 दिनों के बोनस की घोषणा

16 अक्टूबर तक होगा भुगतान

जबलपुर , यशभारत । भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के उपक्रम एडवांस वेपन्स एण्ड इक्विपमेंट इण्डिया लिमिटेड (AWEIL) ने अपने कर्मचारियों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा दिया है। कंपनी के सक्षम प्राधिकारी ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए उत्पादकता से जुड़े बोनस (PLB ) के भुगतान की स्वीकृति दे दी है।
AWEIL मुख्यालय द्वारा जारी आधिकारिक आदेश पत्र के अनुसार, समूह ‘बी’ (गैर-राजपत्रित अधिकारी) और समूह ‘सी’ के पात्र रक्षा कर्मचारियों को 31 (इकतीस) दिनों के वेतन के बराबर बोनस दिया जाएगा। इस बोनस भुगतान के लिए परिलब्धियों की अधिकतम सीमा 7,000 रुपए प्रति माह तय की गई है।
16 अक्टूबर तक होगा भुगतान –
प्रबंधन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी पात्र कर्मचारियों को बोनस का भुगतान 16 अक्टूबर 2026 तक हर हाल में पूरा कर लिया जाए, ताकि किसी भी स्थिति में इस प्रक्रिया में देरी न हो।

बजट और अन्य निर्देश-

बोनस भुगतान में होने वाले वित्तीय खर्च को वित्तीय वर्ष 2026-27 के स्वीकृत बजट से पूरा किया जाएगा। यदि इसके लिए अतिरिक्त बजट की आवश्यकता होती है, तो उसका प्रस्ताव तैयार कर अनुमति ली जाएगी, लेकिन इसका असर कर्मचारियों के भुगतान में नहीं पड़ना चाहिए। इसके अलावा, वित्त विभाग से हस्ताक्षरित भुगतान का पूरा ब्यौरा 15 नवंबर 2026 तक मुख्यालय भेजने के निर्देश जारी किए गए हैं। इस आदेश से AWEIL की विभिन्न इकाइयों और भूतपूर्व आयुध निर्माणी बोर्ड (OFB) से प्रतिनियुक्ति पर आए हजारों कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button