भोपालमध्यप्रदेश

भोपाल आरटीओ वाहन पोर्टल की तकनीकी खराबी से कामकाज ठप, वाहन मालिक एक महिने से परेशान

भोपाल आरटीओ वाहन पोर्टल की तकनीकी खराबी से कामकाज ठप, वाहन मालिक एक महिने से परेशान

— परिवहन विभाग की लापरवाही से वाहन ट्रांसफर और अन्य काम अटके, आरटीओ के चक्कर काटने को मजबूर लोग

​भोपाल, यशभारत। राजधानी भोपाल स्थित क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) की ऑनलाइन व्यवस्था में आई तकनीकी गड़बड़ी से हजारों वाहन मालिक और आवेदक परेशान हैं। परिवहन पोर्टल (सारथी/वाहन) पर पिछले एक महीने से दस्तावेजों के री-अपलोड का विकल्प बंद पड़ा हुआ है। इसके चलते वाहनों के ट्रांसफर, एड्रेस चेंज और री-न्यूअल जैसे दर्जनों महत्वपूर्ण काम पूरी तरह ठप्प हो गए हैं।

​गलत फोटो या धुंधले दस्तावेज बने मुसीबत
नियमानुसार जब कोई आवेदक पोर्टल पर अपना पता या अन्य जरूरी दस्तावेज अपडेट करता है और यदि फोटो क्लियर न हो या दस्तावेज में कोई त्रुटि हो, तो पोर्टल पर उसे सुधारने या दोबारा अपलोड करने का मैसेज आता है। पहले सिस्टम में इसे सुधारने के लिए तुरंत री-अपलोड का विकल्प मिल जाता था, लेकिन पिछले एक महीने से यह ऑप्शन गायब है।

​आरटीओ कार्यालय में लग रही लंबी कतारें
ऑनलाइन सिस्टम ठप्प होने के कारण आवेदकों को मजबूरन भोपाल आरटीओ कार्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। रोजाना सैकड़ों लोग अपनी फाइलों की स्थिति जानने और मैनुअल अप्रूवल के लिए पहुंच रहे हैं, लेकिन अधिकारियों की ओर से केवल तकनीकी खामी का हवाला देकर उन्हें वापस लौटा दिया जा रहा है।

​मैंने अपने वाहन के ट्रांसफर के लिए आवेदन किया था। एड्रेस प्रूफ की फोटो धुंधली होने के कारण री-अपलोड का मैसेज आया, लेकिन पोर्टल पर ऑप्शन ही नहीं दिख रहा। एक महीने से आरटीओ के चक्कर काट रहा हूँ, कोई सुनने वाला नहीं है।
अब्दुल खान – पीड़ित आवेदक, भोपाल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button