भोपालमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश

भानपुर में विद्युत चोरी का मामला पकड़ा, 134.15 किलोवाट लोड मिला

भानपुर में विद्युत चोरी का मामला पकड़ा, 134.15 किलोवाट लोड मिला

भोपाल यश भारत। करोद रोड स्थित भानपुर क्षेत्र में विद्युत विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए 80 फीट रोड स्थित विशाल मेगा मार्ट में विद्युत चोरी का मामला पकड़ा। जांच के दौरान परिसर में कुल 134.15 किलोवाट विद्युत भार पाया गया।
जांच में सामने आया कि ट्रांसफार्मर से सीधे LT आर्मर्ड केबल बिछाकर विद्युत का उपयोग किया जा रहा था। टीम ने मौके पर विद्युत उपकरणों और उनके भार का भी आकलन किया।
जांच के दौरान परिसर में 19 एसी   2 वॉटर पंप  473 एलईडी लाइट   8 डिस्प्ले यूनिट  42 पंखे और 95 ट्यूब लाइट सहित अन्य विद्युत उपकरण पाए गए। विभागीय जानकारी के अनुसार मामले में 65 लाख 76 हजार 568 रुपये की राशि का बिल दर्ज किया गया है। विद्युत विभाग द्वारा मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button