Prime Time With Ashish ShuklaTop-5Yash Bharat Exclusiveकटनीजबलपुरदेशनरसिंहपुरफिल्मी दुनियाभोपालमंडलामध्यप्रदेशमुख्य ख़बरेंमुंबईशिक्षा

विश्व हृदय दिवस पर अपोलो हॉस्पिटल में जागरूकता कार्यक्रम, कैंडल लाइट मार्च से दिया स्वस्थ हृदय का संदेश…..देखें वीडियो  

जबलपुर में डॉक्टरों ने बताया- संतुलित जीवनशैली और नियमित जांच से हृदय रोगों से बचाव संभव

जबलपुर, यश भारत। विश्व हृदय दिवस के अवसर पर मंगलवार को अपोलो हॉस्पिटल जबलपुर में हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महापौर जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू’ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज, अपोलो हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. शोभित बडेरिया, नीलेश रावल सहित विशेषज्ञ चिकित्सक और हॉस्पिटल स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों ने लोगों को हृदय रोगों से बचाव, नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित खान-पान, व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व की जानकारी दी। इस दौरान हॉस्पिटल परिसर में कैंडल लाइट मार्च भी निकाला गया। कार्यक्रम में शहर के नागरिकों, डॉक्टरों और हॉस्पिटल स्टाफ ने मिलकर हृदय का आकार बनाकर हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

स्वस्थ हृदय के लिए जागरूकता जरूरी

महापौर जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू’ ने कहा कि अपोलो हॉस्पिटल में आयोजित इस जागरूकता कार्यक्रम में शहर के नागरिकों, डॉक्टरों और हॉस्पिटल स्टाफ ने मिलकर लोगों को हृदय को स्वस्थ रखने के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने अपोलो हॉस्पिटल की स्वास्थ्य सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि जबलपुर चिकित्सा क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने विश्व हृदय दिवस पर शहरवासियों को शुभकामनाएं देते हुए स्वस्थ रहने और अपने हृदय का विशेष ध्यान रखने की अपील की।

WhatsApp Image 2026 09 29 at 18.33.38

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button