कटनी

तमिलनाडु में मिली लापता नाबालिग बालिकाएं, बड़वारा पुलिस ने कटनी लाकर परिजनों को सौंपा

कटनी, यशभारत। ऑपरेशन मुस्कान के तहत बड़वारा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अलग.अलग मामलों में लापता हुई दो नाबालिग बालिकाओं को तमिलनाडु से सकुशल दस्तयाब कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया है। बड़वारा पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और साइबर सेल की मदद से दोनों मामलों में कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक 10 सितंबर को 15 वर्षीय नाबालिग के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने बालिका को तमिलनाडु से 28 सितंबर को दस्तयाब किया और सकुशल परिजनों को सौंप दिया। इसी तरह 17 अप्रैल को 17 वर्षीय नाबालिग के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इस मामले में भी प्रकरण दर्ज कर तलाश की जा रही थी। पुलिस टीम ने साइबर सेल की सहायता से बालिका का पता लगाया और 28 सितंबर को तमिलनाडु से उसे सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया। दोनों मामलों में पुलिस टीम की कार्रवाई में थाना प्रभारी सुयश पाण्डेय, उप निरीक्षक विष्णुशंकर जायसवाल, सहायक उप निरीक्षक मोनेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक दानबहादुर सिंह, महिला आरक्षक रुपाली यादव तथा साइबर सेल के आरक्षक शुभम गौतम एवं दीपक शर्मा की विशेष भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button