मंडलामध्यप्रदेशमुख्य ख़बरें

कान्हा फिर लहूलुहान: 11 माह की बाघ शावक की दर्दनाक मौत

मंडला यशभारत । विश्व प्रसिद्ध कान्हा नेशनल पार्क की ‘नकटी घाटी बीट’ में एक 11 माह की मादा बाघ शावक का शव मिला है।

गश्ती दल को जंगल में खून और बाघ के पैरों के निशान मिले थे, जिसके बाद डॉग स्क्वाड की मदद से सर्चिंग कर शव बरामद किया गया।
पशु चिकित्सकों के अनुसार, शावक के शरीर पर चोट के निशान हैं। आशंका है कि किसी अन्य वन्यजीव के साथ आपसी संघर्ष (टेरिटोरियल फाइट) में उसकी जान गई है।
मौत के स्पष्ट कारणों की जांच के लिए फॉरेंसिक सैंपल लैब भेजे गए हैं।

वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में NTCA प्रोटोकॉल के तहत शावक का अंतिम संस्कार कर दिया गया है बताया जाता है कि विगत माहों में लगातार बाघों कि मौत से कान्हा प्रंबधन चिंतित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button