भोपालमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश

छोला मंदिर इलाके में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

छोला मंदिर इलाके में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

 

भोपाल, यशभारत। राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित कल्याण नगर में एक 25 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान रितिक पीटर (25) निवासी कल्याण नगर के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। फिलहाल युवक के इस आत्मघाती कदम उठाने के कारणों का पता नहीं चल सका है। मौके से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की विस्तृत जांच में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button