देश

कटनी- पन्ना मार्ग पर युवक ने ब्लेड से काटी अपनी गर्दन, हालत गंभीर; कटनी अस्पताल रेफर

कटनी, यशभारत। कटनी – पन्ना मार्ग स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास रविवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने बीच सड़क पर ब्लेड से अपनी ही गर्दन काट ली। युवक को लहूलुहान हालत में सड़क पर पड़ा देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्र होने के बाद घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास की घटना

घटना की जानकारी मिलते ही शाहनगर पुलिस मौके पर पहुंची और लहूलुहान युवक को तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) शाहनगर पहुंचाया। घायल युवक की पहचान राजेंद्र बर्मन उर्फ बेटा (35 वर्ष), पिता गंगाराम बर्मन के रूप में हुई है। युवक मूल रूप से बिसानी का रहने वाला है और हाल ही में शाहनगर में निवास कर रहा था।

पहले भी आत्मघाती कदम उठाने की बात

मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी रवि सिंह जादौन ने बताया कि युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि युवक पहले भी इस तरह का आत्मघाती कदम उठा चुका है। उसके हाथ-पैरों पर पुरानी घटनाओं के गहरे निशान भी मौजूद हैं। घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जानकारी जुटाने में लगी है।

प्राथमिक इलाज के बाद कटनी रेफर

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) शाहनगर में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर आशीष तिवारी ने घायल युवक का प्राथमिक इलाज किया। डॉ. तिवारी ने बताया कि युवक की गर्दन पर गंभीर चोट आई थी, हालांकि प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई गई और वह बोलने की स्थिति में था। बेहतर और आगे के इलाज के लिए युवक को कटनी जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी रवि सिंह जादौन ने खुद अस्पताल पहुंचकर युवक की स्वास्थ्य स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने वहां मौजूद युवक के परिजनों से बातचीत की और घटना के संबंध में जानकारी लेते हुए परिजनों को आवश्यक समझाइश भी दी। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।IMG 20260927 WA0757

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button