Top-5जबलपुरमध्य प्रदेशमध्यप्रदेशमुख्य ख़बरें

यश भारत ब्रेकिंग : भोला नगर में दिनदहाड़े फायरिंग, एक युवक मौत दूसरे की हालत गंभीर, देखे वीडियो….

जबलपुर, यशभारत। हनुमानताल थाना क्षेत्र के भोला नगर में शनिवार को दिनदहाड़े हुई फायरिंग से इलाके में सनसनी फैल गई। अचानक हुई गोलीबारी में दो युवक गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां करन नामक युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं दूसरे घायल युवक अंकित की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसका उपचार मेडिकल अस्पताल में जारी है।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक फायरिंग की घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही हनुमानताल पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। घायल करन को विक्टोरिया अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, वहीं प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर फायरिंग करने वालों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। गोलीबारी के पीछे का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है।
दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद भोला नगर क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने मौके पर निगरानी बढ़ा दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button