भोपालमध्यप्रदेश

महिला पुलिसकर्मियों के बच्चों के लिए झूलाघर शुरू, डीजीपी ने किया उद्घाटन

महिला पुलिसकर्मियों के बच्चों के लिए झूलाघर शुरू,  डीजीपी ने किया उद्घाटन

भोपाल, यश भारत। महिला पुलिस कर्मियों के बच्चों की समुचित देखरेख और सुविधा को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा एक विशेष पहल की गई है। पुलिस पब्लिक स्कूल, नेहरू नगर परिसर में नवनिर्मित अत्याधुनिक झूलाघर का आज शुभारंभ किया गया। इस झूलाघर का औपचारिक उद्घाटन पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना ने फीता काटकर किया।

इस अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। उद्घाटन के दौरान डीजीपी ने झूलाघर में बच्चों के खेल कूद, मनोरंजन और उनकी सुरक्षा के लिए उपलब्ध कराई गई सुविधाओं का जायजा लिया।

वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि कर्तव्य पर तैनात रहने वाली महिला पुलिस कर्मियों को अक्सर अपने छोटे बच्चों की देखभाल को लेकर परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इस झूलाघर के शुरू होने से महिला पुलिस कर्मी अब अपने शासकीय दायित्वों का निर्वहन पूरी निश्चिंतता और एकाग्रता के साथ कर सकेंगी। झूलाघर में बच्चों की देखभाल के साथ-साथ उनके खेलने-कूदने की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button