Top-5जबलपुरमध्यप्रदेशमुख्य ख़बरें

चाबी लगी बाइक पर नजर, मौका मिलते ही चोरी; दो आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर,यशभारत। रांझी पुलिस ने वाहन चोरी की दो वारदातों का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पूछताछ में आरोपियों ने सड़क किनारे चाबी लगी खड़ी मोटरसाइकिलों को मौका देखकर चोरी करना स्वीकार किया है। पुलिस के अनुसार पहली घटना 27 जुलाई की रात शोभापुर चौराहा, व्हीकल फैक्ट्री मोड़ के पास हुई थी। कंचनपुर अधारताल निवासी 42 वर्षीय आश्वनी सिंह रात करीब 1 बजे अपनी हीरो सीबीजेड एक्सट्रीम मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। रास्ते में पेशाब करने के लिए उन्होंने बाइक सड़क किनारे खड़ी कर दी और चाबी बाइक में ही लगी रह गई। कुछ दूरी पर जाते ही उन्हें बाइक स्टार्ट होने की आवाज सुनाई दी। वापस लौटकर देखा तो एक अज्ञात व्यक्ति बाइक लेकर फरार हो चुका था। इस मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 553/2026 दर्ज किया था।

दूसरी घटना 16 सितंबर को छठवीं बटालियन स्थित इंडियन कॉफी हाउस के सामने ऊषा मेडिकल के पास हुई। सदर बाजार निवासी 19 वर्षीय हर्ष गुप्ता दोपहर करीब 2.20 बजे अपनी स्प्लेंडर प्लस बाइक खड़ी कर दवाइयां दिखाने मेडिकल स्टोर में गए थे। करीब 10 मिनट बाद लौटे तो बाइक गायब मिली। शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 732/2026 दर्ज कर जांच शुरू की।

विवेचना के दौरान पुलिस ने मुखबिर सूचना और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की। सूचना मिलने पर पुलिस ने शांतिनगर, रांझी निवासी 25 वर्षीय हिमांशु सोनी और शारदानगर निवासी 28 वर्षीय हिमांशु झारिया को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने वारदातों में शामिल होना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हीरो सीबीजेड एक्सट्रीम क्रमांक एमपी-22 एमडी-3093 और हीरो स्प्लेंडर प्लस क्रमांक एमपी-20 एक्सडी-1140 बरामद कर ली हैं। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार हिमांशु सोनी के खिलाफ छह तथा हिमांशु झारिया के खिलाफ तीन आपराधिक प्रकरण पूर्व में दर्ज हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button