पिपलानी की बिजली कॉलोनी में युवक से चेन झपटकर बदमाश फरार, केस दर्ज

भोपाल: पिपलानी की बिजली कॉलोनी में युवक से चेन झपटकर बदमाश फरार, केस दर्ज
भोपाल,यशभारत। राजधानी के पिपलानी थाना क्षेत्र स्थित बिजली कॉलोनी में कालरी के पास एक युवक के साथ चेन स्नेचिंग की वारदात सामने आई है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात बदमाश के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, फरियादी दीपक मांगिया (22 वर्ष) अपने काम से कहीं जा रहा था। जैसे ही वह बिजली कॉलोनी में कालरी के पास पहुंचा, तभी अज्ञात बदमाश ने अचानक हमला कर उसके गले पर झपट्टा मारा और सोने की चेन छीनकर रफूचक्कर हो गया। अचानक हुई इस वारदात से पीड़ित संभल पाता, तब तक आरोपी मौके से भागने में कामयाब हो चुका था।
घटना के तुरंत बाद पीड़ित ने पिपलानी थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वारदात स्थल और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।







