कटनी

ट्रेन से गिरा यात्री, रेल कर्मी ने बचाई जा, नींद का झोंका आने के बाद आउटर पर हुई घटना

कटनी, यशभारत। सतना-कटनी रेलखंड के पकरिया स्टेशन के पास एक बड़ा हादसा टल गया। ट्रेन से यात्रा कर रहे एक यात्री को अचानक नींद का झोंका आने के कारण वह पकरिया स्टेशन के आउटर पर चलती ट्रेन से नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के वक्त वहां ट्रैक पर काम कर रहे रेलकर्मी की नजर जैसे ही घायल अवस्था में पड़े यात्री पर पड़ी, उसने तत्परता दिखाई और वहां से गुजर रही गाड़ी संख्या 22190 रीवा-जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस को रुकवाया गया। की-मैन ने यात्री को तुरंत ट्रेन के गॉर्ड ब्रेक में लिटाया और इलाज के लिए कटनी पहुंचाया। कटनी स्टेशन पर जैसे ही ट्रेन के पहुंचने और घटना की जानकारी रेलवे प्रशासन को मिलीए तुरंत रेलवे हॉस्पिटल की मेडिकल टीम से संपर्क किया गया। रेलवे डॉक्टरों ने मौके पर पहुंचकर घायल यात्री का प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद यात्री की स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर और पूर्ण इलाज के लिए कटनी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रेलवे कर्मचारियों की इस सूझबूझ और समय पर मिली मदद के कारण यात्री की जान बच सकी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button