इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

फैक्ट्री में सिर के बल गिरा मजदूर: पैर फिसला हौज में जा गिरा, मौत

इंदौर में एक कर्मचारी की फैक्ट्ररी की हौज में गिरने से मौत हो गई। उसका पैर फिसला और वह सीधे हौज में सिर के बल जा गिरा। वह चार माह पहले ही इंदौर में काम करने आया था। वह मूल रूप से बिहार का रहने वाला था।

पुलिस के मुताबिक घटना बेटमा के ओंरगपुरा के मां कृपा प्रोडक्ट की है। यहां 24 वर्षीय पंकज पुत्र अमृत मंडल निवासी मधुबनी सीमाग्राम बिहार काम करता था। शनिवार शाम वह फैक्ट्ररी में कुछ सामान उठाकर रख रहा था। तभी उसका पैर फिसला ओर वह फैक्ट्ररी के अंदर बनी हौज में जा गिरा। उसे निकालकर नजदीक के अस्पताल ले जाया गया। यहां से उसे इंदौर के अस्पताल भेजा गया। लेकिन यहां उसकी मौत हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button