पीएम मोदी के लोकसेवक के रूप में 25 वर्ष पूरे, भाजयुमो मनाएगा सेवा संकल्प अभियान वडनगर से काशी तक बाइक यात्रा, वीडियो देखें

पीएम मोदी के लोकसेवक के रूप में 25 वर्ष पूरे, भाजयुमो मनाएगा सेवा संकल्प अभियान
वडनगर से काशी तक बाइक यात्रा, मध्यप्रदेश के 53 जिलों से गुजरेगी यात्रा, 397 सेवा कार्य होंगे
भोपाल यश भारत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसेवक के रूप में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी देशभर में सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से उनकी 25 वर्ष की सेवा यात्रा को याद कर रही है। इसी कड़ी में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष श्याम टेलर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अभियान की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत वडनगर से वाराणसी और वाराणसी से वडनगर तक बाइक यात्राएं निकाली जाएंगी। वडनगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्मभूमि है जबकि वाराणसी उनकी कर्मभूमि और लोकसभा क्षेत्र है। इसी भाव के साथ वडनगर से काशी तक सेवा संकल्प बाइक यात्रा निकाली जाएगी। टेलर ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन को लेकर देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। बाइक यात्रा करीब 23 दिनों में पूरी होगी। यात्रा का उद्देश्य जल जन और सेवा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
एमपी के 53 जिलों से गुजरेगी यात्रा, 397 सेवा कार्य होंगेमध्यप्रदेश में भी यात्रा को लेकर व्यापक कार्यक्रम तय किए गए हैं। यात्रा प्रदेश के 53 जिलों से होकर गुजरेगी। इस दौरान प्रदेश में 129 रात्रि पड़ाव होंगे जबकि यात्रा के 268 ठहराव निर्धारित किए गए हैं। यात्रा के दौरान युवाओं द्वारा विभिन्न सेवा गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। इनमें स्वच्छता अभियान पौधरोपण जल संरक्षण और नशामुक्ति जैसे कार्य प्रमुख रूप से शामिल होंगे। प्रदेश में यात्रा के दौरान कुल 397 सेवा कार्य किए जाने की जानकारी दी गई। श्याम टेलर ने कहा कि यात्रा के माध्यम से युवाओं को सेवा कार्यों से जोड़ने और समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी एवं सहभागिता को बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर युवाओं की भागीदारी से सेवा एवं जनजागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित होंगे।







