कटाएघाट हनुमान मंदिर में चोरी का पर्दाफाश, एक महीने पहले हुई थी वारदात, दो आरोपी गिरफ्तार

कटनी, यशभारत। माधवनगर पुलिस ने कटाएघाट मोड़ स्थित हनुमान मंदिर में चोरी का पर्दाफाश करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है। माधवनगर थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि कटाएघाट मोड़ स्थित हनुमान मंदिर में विगत 15 अगस्त को चोरी की वारदात घटित हुई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज, फोटो, तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर सूचना के आधार पर घटना के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की गई। घटना का एक आरोपी पवन नामदेव पिता रमेश नामदेव निवासी इन्द्रजीत की दफाई खलवारा बाजार कैमोर को गिरफ्तार किया गया तथा घटना का एक अन्य आरोपी रेखराज उर्फ लेखराज उर्फ मयूर उर्फ भूरा वंशकार पिता हीरालाल वंशकार फरार चल रहा था। पुलिस टीम द्वारा लगातार तलाश एवं पतासाजी के बाद घटना के आरोपी रेखराज उर्फ लेखराज वंशकार निवासी बसोर मोहल्ल्ला बरही हाल पता अशोक प्रजापति का मकान नदीपार को खैबर लाईन पुरानी धर्मशाला से गिरफ्तार किया गया। लेखराज वंशकार के विरूद्ध बरही, कोतवाली, रंगनाथ थाने में 5 मामले पंजीबद्ध हैं। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त सुजुकी मैक्स 100 दोपहिया वाहन जप्त किया गया है। आरोपी से घटना के संबंध में पूछताछ एवं विवेचना की जा रही है। आरोपी को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को जेल भेज दिया गया, कार्यवाही में थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह याद, एसआई के के पटेल, अजीत सिंह, विनोद कुमार विश्वकर्मा, पवन सिंह,Ÿ ाीकांत श्रीवास, लोकेन्द्र सिंह, मणि सिंह, संजय सिंह, गौरव गिरी, रणविजय यादव, नवीन शुक्ला, सीसीटीवी टीम से आरक्षक पुष्पेंद्र सिंह, मृदुल, साइबर टीम से शुभम गौतम एवं अजय साकेत की सराहनीय भूमिका रही।






