भोपालमध्य प्रदेश

क्राइम ब्रांच ने नाकाम की स्मैक तस्करी की कोशिश, दो आरोपी गिरफ्तार

क्राइम ब्रांच ने नाकाम की स्मैक तस्करी की कोशिश, दो आरोपी गिरफ्तार

भोपाल, यशभारत। राजधानी की क्राइम ब्रांच पुलिस ने एम.पी. नगर स्थित मेट्रो ब्रिज के पास ग्राउंड से दो संदिग्ध तस्करों को स्मैक की पुड़िया के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर की सटीक और गोपनीय सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी कार्तिक राजपूत उम्र 28 साल निवासी हर्षवर्धन नगर, भोपाल और सूरज कुशवाह उम्र 21 साल निवासी आनंद नगर,भोपाल को पकड़ा। तलाशी लेने पर कार्तिक के पास से एक रेडमी एंड्रॉइड फोन और स्मैक की पुड़िया तथा सूरज के पास से एक वीवो एंड्रॉइड फोन और स्मैक की पुड़िया बरामद हुई। दोनों के पास से कुल 3.53 ग्राम अवैध स्मैक और दो मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं, जिसकी कुल कीमत लगभग 1 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी कार्तिक राजपूत पेशे से प्राइवेट ड्राइवर है और उस पर पूर्व से चोरी, नकबजनी तथा लूट जैसी गंभीर धाराओं के 14 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं आरोपी सूरज कुशवाह ब्लिंकिट में डिलीवरी बॉय का काम करता है। दोनों के खिलाफ थाना क्राइम ब्रांच में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button