चितरंजन वार्ड में 30 लाख के सड़क-नाली निर्माण का भूमिपूजन…. देंखे वीडियो

जबलपुर, यश भारत। चितरंजन वार्ड में विधायक निधि और पार्षद निधि के संयुक्त प्रयास से करीब 30 लाख रुपए की लागत से होने वाले सड़क एवं नाली निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया। कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया ने बताया कि इन विकास कार्यों से वार्ड की नई बसाहट के रहवासियों को लंबे समय से चली आ रही मूलभूत सुविधाओं की समस्या से राहत मिलेगी।
विधायक ने बताया कि नई बसाहट में कॉलोनाइजर द्वारा विकास शुल्क लेने के बावजूद सड़क और नाली जैसी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गई थीं। इसके कारण बारिश के दौरान क्षेत्र में जलभराव की स्थिति बनती थी और रहवासियों, विशेषकर महिलाओं को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता था।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने कहा कि रहवासियों की समस्या को देखते हुए सरकारी संसाधनों से सड़क और नाली निर्माण कराने की पहल की गई है। उनका कहना है कि विकास कार्यों के पूरा होने के बाद क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और बारिश के दौरान होने वाली परेशानियां भी कम होंगी।







