पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी की जयंती पर विधानसभा में पुष्पांजलि
भोपाल, यश भारत। मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय श्रीनिवास तिवारी की जयंती के अवसर पर गुरुवार को विधानसभा परिसर के सेंट्रल हॉल में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उपस्थित होकर स्वर्गीय तिवारी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर विधानसभा के विधायकगण, गणमान्य नागरिक तथा विधानसभा के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।