जबलपुरमध्य प्रदेश

स्टेशन के बाहर मिला अज्ञात युवक का शव, वारिसों की तलाश

जीआरपी ने मृतक की पहचान कराने के लिए जानकारी सार्वजनिक की

जबलपुर यशभारत। जीआरपी थाना जबलपुर ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-6 के मेन गेट के बाहर खंभे के पास मिले अज्ञात मृतक की पहचान और उसके वारिसों की तलाश शुरू कर दी है। जीआरपी ने मृतक का इस्तहार जारी कर आमजन से पहचान में सहयोग की अपील की है।

इस संबंध में जीआरपी थाना प्रभारी संजीवनी राजपूत ने बताया कि प्लेटफार्म नंबर-6 के मेन गेट के बाहर खंभे के पास एक अज्ञात व्यक्ति मृत अवस्था में मिला था। इस संबंध में मर्ग कायम कर कार्रवाई की गई है। मृतक की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष बताई गई है। उसके बाल व दाढ़ी काले तथा सफेद हैं। रंग सांवला, चेहरा लंबा और शरीर इकहरा है। उसकी लंबाई करीब 5 फीट 4 इंच है। मृतक ने काला-सफेद धारीदार हाफ टी-शर्ट और नीले रंग का लोअर पहन रखा था।

जीआरपी ने मृतक की पहचान कराने के लिए यह जानकारी सार्वजनिक की है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि वे उक्त हुलिए के व्यक्ति को पहचानते हैं अथवा उसके संबंध में कोई जानकारी रखते हैं, तो जीआरपी थाना जबलपुर से संपर्क कर सूचना दें, ताकि मृतक के परिजनों और वारिसों तक जानकारी पहुंचाई जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button