कटनी

ई-टीपी में दर्ज मात्रा से ज्यादा मिली गिट्टी

चार ट्रक जब्त, वाहन मालिकों पर प्रकरण दर्ज

ई-टीपी में दर्ज मात्रा से ज्यादा गिट्टी मिली

चार ट्रक जब्त, वाहन मालिकों पर प्रकरण दर्ज01 1

कटनी, यशभारत। ई-टीपी में स्वीकृत मात्रा से अधिक गिट्टी भरकर परिवहन करते चार ट्रक खनिज विभाग और यातायात पुलिस की संयुक्त जांच में पकड़े गए। चारों वाहनों को जब्त कर यातायात पुलिस चौकी कटनी में खड़ा कराया गया।
जांच में ई-टीपी में दर्ज मात्रा और वाहनों में भरी गिट्टी में अंतर मिला। इसके बाद संबंधित वाहन चालकों और मालिकों के खिलाफ मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम, 2022 के तहत प्रकरण दर्ज किए गए।
खनिज उप संचालक रत्नेश दीक्षित ने बताया की लगातार मिल रही शिकायतों व कलेक्टर आशीष तिवारी और पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर जिले के विभिन्न मार्गों पर खनिज परिवहन की जांच की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि स्वीकृत मात्रा से अधिक खनिज परिवहन और ओवरलोडिंग मिलने पर कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button