भोपाल

एमपी में मानसून ने फिर बदला मिजाज, भोपाल में हुई बारिश, 12 सितंबर से बढ़ेगा असर

एमपी में मानसून ने फिर बदला मिजाज, भोपाल में हुई बारिश, 12 सितंबर से बढ़ेगा असर
भोपाल, यश भारत । मध्यप्रदेश में मानसून के ब्रेक के बीच मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। शुक्रवार शाम को राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। पिछले कुछ दिनों से तेज धूप और उमस के बाद हुई बारिश ने लोगों को राहत दी है। भोपाल के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति भी बनी है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में फिलहाल कोई बड़ा भारी बारिश का सिस्टम सक्रिय नहीं है, लेकिन स्थानीय मौसम परिस्थितियों के चलते कई जिलों में बारिश हो रही है। इसी बीच बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने के संकेत हैं, जिसका असर 12 सितंबर से मध्यप्रदेश में बढ़ सकता है।
आज कई इलाकों में बारिश
मानसून की गतिविधियां कमजोर पड़ने के बाद भी शुक्रवार को भोपाल सहित कई स्थानों पर बारिश हुई। कुछ जिलों में  बारिश दर्ज की गई, जबकि स्थानीय स्तर पर बादल बनने से कहीं-कहीं तेज बौछारें भी पड़ीं। राजधानी में बारिश के बाद कई सड़कों और निचले इलाकों में पानी जमा हो गया। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बनने वाला नया सिस्टम मध्यप्रदेश के मौसम को प्रभावित कर सकता है। 12 सितंबर के बाद प्रदेश के कई जिलों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। इसके चलते आने वाले दिनों में कुछ इलाकों में तेज बारिश भी हो सकती है। 
अब तक 31.2 इंच बारिश
प्रदेश में मानसून सीजन के दौरान अब तक औसतन 31.2 इंच बारिश दर्ज की जा चुकी है। हालांकि जिलावार बारिश का आंकड़ा अलग-अलग है। कहीं सामान्य से अधिक पानी गिरा है तो कुछ क्षेत्रों में अपेक्षाकृत कम बारिश हुई है। फिलहाल राजधानी सहित प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आज हुई बारिश के बाद अब निगाहें 12 सितंबर से सक्रिय होने वाले नए मौसम सिस्टम पर टिकी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button