भोपालमध्य प्रदेश

पांच जिम सेंटरों पर जीएसटी की छापेमारी, चूनाभट्टी सहित अन्य पांच जगहों पर टैक्स चोरी का खुलासा

पांच जिम सेंटरों पर जीएसटी की छापेमारी, चूनाभट्टी सहित अन्य पांच जगहों पर टैक्स चोरी का खुलासा

भोपाल, यश भारत। राजधानी में सेंट्रल जीएसटी ने जिम 365 डिग्री से जुड़े पांच प्रतिष्ठानों पर बड़ी कार्रवाई की। चूनाभट्टी, कोहेफिजा, बावडय़िा कलां, सिंधी कॉलोनी और जेके रोड स्थित जिम सेंटरों पर एक साथ छापेमारी की गई। जांच के दौरान एक करोड़ रुपए से अधिक की टैक्स चोरी सामने आने की बात कही गई है। अधिकारियों के मुताबिक जिम संचालक की ओर से ग्राहकों को बिल जारी नहीं किए जा रहे थे। इसी के जरिए कारोबार को छिपाकर टैक्स देनदारी कम करने का आरोप है। करीब 30 अधिकारियों की टीम ने सभी ठिकानों पर दस्तावेज और लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड खंगाले। जांच में यह भी सामने आया कि सितंबर 2025 में जीएसटी नियमों में बदलाव के बाद संबंधित संस्थाओं को इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ नहीं मिलता है। ऐसे प्रतिष्ठानों के लिए 5 प्रतिशत जीएसटी का प्रावधान किया गया है। आरोप है कि यह टैक्स भी जमा नहीं किया जा रहा था। इससे पहले इन सेवाओं पर 18 प्रतिशत जीएसटी लागू था। कार्रवाई प्रधान आयुक्त के निर्देश पर हुई। एडिशनल कमिश्नर जी मनिगंडा स्वामी ने टीम का नेतृत्व किया। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद टैक्स चोरी की राशि की वसूली की कार्रवाई की जा सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button