भोपालमध्य प्रदेश

पुराने भोपाल के बाजारों में तारों का मकड़जाल, आग का मंडरा रहा खतरा चौक बाजार व्यापारी संघ देगा एमपीईबी महाप्रबंधक को ज्ञापन, 11 सितंबर को रॉयल मार्केट में जुटेंगे व्यापारी

पुराने भोपाल के बाजारों में तारों का मकड़जाल, आग का मंडरा रहा खतरा

चौक बाजार व्यापारी संघ देगा एमपीईबी महाप्रबंधक को ज्ञापन, 11 सितंबर को रॉयल मार्केट में जुटेंगे व्यापारी

भोपाल, यश भारत। पुराने भोपाल के प्रमुख व्यापारिक क्षेत्रों में बिजली के पोलों पर फैले तारों के मकड़जाल को लेकर व्यापारियों और रहवासियों में चिंता बढ़ गई है। नदीम रोड चौक बाजार लखेरापुरा इब्राहिमपुर और मारवाड़ी रोड सहित अन्य बाजारों में बिजली के तारों का भारी जमावड़ा बना हुआ है। व्यापारियों का कहना है कि तारों की यह अव्यवस्था कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। चौक बाजार व्यापारी संघ भोपाल ने इस गंभीर समस्या को लेकर मध्यप्रदेश विद्युत मंडल के महाप्रबंधक को ज्ञापन देने का निर्णय लिया है। व्यापारी संघ का कहना है कि पुराने भोपाल के बाजार बेहद घनी आबादी और संकरी गलियों वाले क्षेत्र हैं। ऐसे में यदि तारों के मकड़जाल के कारण शॉर्ट सर्किट या आग की घटना होती है तो स्थिति बेहद गंभीर हो सकती है । व्यापारियों के अनुसार इन क्षेत्रों में पूर्व में आगजनी की घटनाएं भी हो चुकी हैं। इसके बावजूद बिजली के तारों को व्यवस्थित करने और अनावश्यक तारों को हटाने की दिशा में प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। व्यापारी संघ ने विद्युत विभाग से तारों के मकड़जाल को व्यवस्थित करने और संभावित आगजनी के खतरे को दूर करने की मांग की है। व्यापारी संघ के अध्यक्ष अभिषेक जैन अब्बू ने बताया कि जनहित और व्यापारी हित से जुड़े इस मुद्दे को लेकर 11 सितंबर 2026 को सुबह 11 बजे रॉयल मार्केट स्थित एमपीईबी कार्यालय में महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button