सड़क हादसे में जिला जेल प्रहरी की दर्दनाक मौत,कटनी जबलपुर नेशनल हाईवे पर नैगवां और पिपरोध के बीच सड़क हादसा

कटनी, यशभारत। राष्ट्रीय राजमार्ग पर माधव नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नेगवां और पिपरोध के बीच आज सुबह एक सड़क हादसे में कटनी जिला जेल के प्रहरी राजभान दुबे की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जेल प्रहरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया। घटना के संबंध में पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जेल प्रहरी राजभान दुबे आज सुबह दोपहिया वाहन में सवार होकर जबलपुर से कटनी की तरफ आ रहे थे इसी दौरान माधव नगर थाना के अंतर्गत ग्राम नेगवां और पिपरोन्ध के बीच एक अज्ञात वाहन से उनकी दो पहिया वाहन की आमने-सामने भिड़ंत हो गई ल। इस दुर्घटना में राजभान दुबे की मौके पर ही मौत हो गई। स्लीमनाबाद थाना प्रभारी विजय विश्वकर्मा ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए कटनी जिला चिकित्सालय रवाना किया गया और अज्ञात वाहन की पतासाजी की जा रही है।







