देश

सौम्या रांधेलिया बनी अखिल भारतीय जैन समाज युवा परिषद की राष्ट्रीय महामंत्री

कटनी, यशभारत। युवा समाजसेवी सौम्या रांधेलिया को अखिल भारतीय दिगम्बर जैन युवा परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय महामंत्री के पद पर नियुक्त किया गया है। समाज की विभिन्न संस्थाओ में उनके कार्य सदैव आमजन के हित में है, जिन्हें देखते हुए अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जैन पारस एवं राष्ट्रीय महामंत्री सुनील जैन, युवा परिषद के राष्ट्रीय संरक्षक समीर जैन की अनुशंसा पर सौम्या रांधेलिया को युवा परिषद राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रशांत समैया जी ने राष्ट्रीय महामंत्री के पद पर नियुक्त किया गया है। शपथ ग्रहण समारोह सागर में सम्पन्न हुआ जहां देश भर के कोने कोने से आए पदाधिकारियों ने शपथ ली। इसके साथ 12 वार्षिक संकल्प लिए, जिनमें शिक्षा मिशन , रस्क्तदान, पर्यावरण संरक्षण,ड्राइविंग लाइसेंस संबंधित जागरूकता , जैन धर्म प्रभावना, वृद्धजन देखभाल केंद्र,जैन स्कॉलर्स अवॉर्ड , स्वास्थ जागरूकता मैराथन चिकित्सा शिविर सामाजिक उद्यमिता विकास शामिल है।IMG 20260913 WA0555 IMG 20260913 WA0557 IMG 20260913 WA05541

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button