कटनी

बड़वारा पुलिस ने ऑटो चालकों की ली बैठक, यातायात नियमों का पालन करने की दी समझाइश, नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

कटनी, यशभारत। सडक़ हादसों पर अंकुश लगाने एवं यातायात नियमों का निर्बाध रूप से पालन करने के उद्देश्य से पुलिस विभाग अलर्ट है, इसी बात को लेकर बड़वारा थाना प्रभारी सुयश पांडे ने रविवार को थाना क्षेत्र के समस्त ऑटो चालकों की बैठक लेकर सडक़ सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में थाना प्रभारी श्री पांडे ने सभी ऑटो चालकों को निर्देशित किया कि वे अपने वाहनों के सभी आवश्यक दस्तावेज हमेशा पूर्ण एवं अद्यतन रखें। साथ ही शराब पीकर वाहन नहीं चलाने, निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी नहीं बैठाने तथा यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने की समझाइश दी। उन्होंने ऑटो चालकों से कहा कि अपने वाहन केवल निर्धारित स्टैंड एवं चिन्हित स्थानों पर ही खड़े करें, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे और आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। थाना प्रभारी ने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बैठक के दौरान ऑटो चालकों ने भी नियमों का पालन करने एवं पुलिस प्रशासन का सहयोग करने का आश्वासन दिया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button