भोपाल

देर रात कॉलोनी में दौड़ी बेकाबू थार, 10 से ज्यादा कारों को मारी टक्कर 

देर रात कॉलोनी में दौड़ी बेकाबू थार, 10 से ज्यादा कारों को मारी टक्कर 
यश भारत, भोपाल। राजधानी में देर रात एक तेज रफ्तार थार ने कॉलोनी में ऐसा उत्पात मचाया कि रहवासियों में हडक़ंप मच गया। ब्लैक थार ने एक के बाद एक कॉलोनी में खड़ी 10 से ज्यादा कारों को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। हादसे के दौरान कई रहवासी बाल-बाल बच गए। घटना मिसरोद थाना क्षेत्र स्थित फॉर्च्यून सोम्या हेरिटेज कॉलोनी की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तेज रफ्तार थार कॉलोनी में पहुंची और देखते ही देखते खड़ी गाडय़िों को टक्कर मारना शुरू कर दिया। अचानक हुए घटनाक्रम से कॉलोनी में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। गनीमत रही कि बेकाबू वाहन की चपेट में कोई व्यक्ति नहीं आया। हालांकि कई वाहनों को नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई और वाहन चालक तथा घटना की परिस्थितियों को लेकर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button