कटनी

4 आरोपियों से 74 पाव शराब जब्त, ऑपरेशन शिकंजा, निवार पुलिस ने की कार्रवाई

कटनी, यशभारत। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा अवैध शराब का कारोबार करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक अजाक शिवा पाठक के मार्गदर्शन तथा माधवनगर थाना प्रभारी संजय दुबे के नेतृत्व में निवार चौकी प्रभारी अंजनी मिश्रा द्वारा ऑपरेशन शिकंजा के तहत पुलिस टीम गठित कर ग्राम टेढ़ी, शाहपुर एवं लालपुर में अवैध शराब विक्रय करने वालों के विरुद्ध दबिश देकर कार्रवाई की गई। पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई के दौरान अकाली सिंह पिता हरिसिंह गोंड निवासी टेढ़ी से 24 पाव, सुनीता बाई पति दिनेश लुनिया निवासी टेढ़ी से 16 पाव, गणेश साहू पिता लिप्पू साहू निवासी शाहपुर से 15 पाव, माया बाई बर्मन पति राजकुमार बर्मन निवासी लालपुर से 19 पाव इस प्रकार चारों आरोपियों के कब्जे से 74 पाव अवैध शराब जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 8100 है। चारों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई। कार्रवाई में चौकी प्रभारी निवार सहायक उप निरीक्षक अंजनी मिश्रा, कमलेश्वर शुक्ला, प्रधान आरक्षक संतोष प्रजापति एवं आरक्षक वकील यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button