भोपाल

रुनाहा में पुलिस का जनसंवाद, 300 ग्रामीणों को साइबर ठगी और यातायात नियमों की दी जानकारी – एसपी ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, नशे के खिलाफ सामूहिक सहभागिता का किया आह्वान

रुनाहा में पुलिस का जनसंवाद, 300 ग्रामीणों को साइबर ठगी और यातायात नियमों की दी जानकारी
– एसपी ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, नशे के खिलाफ सामूहिक सहभागिता का किया आह्वान
भोपाल, यश भारत । मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026 के तहत शनिवार को नजीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम रुनाहा स्थित गौर धर्मशाला में जनसंवाद एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में करीब 300 ग्रामीणों ने भाग लिया। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ पुलिस की जनहितकारी सेवाओं और विभिन्न सुरक्षा उपायों की जानकारी दी।
कार्यक्रम में भोपाल देहात के पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार सोनकर और बैरसिया एसडीओपी वैशाली कराहलिया मौजूद रहे। ग्राम रुनाहा के सरपंच कमल सिंह लोधी, जनपद सदस्य गोवर्धन गौर सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच, जनपद सदस्य, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक शामिल हुए।
ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
एसपी ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर क्षेत्र की समस्याएं और सुझाव सुने। उन्होंने संबंधित विभागों से समन्वय कर समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस और ग्रामीणों के बीच बेहतर संवाद एवं समन्वय को अभियान का महत्वपूर्ण उद्देश्य बताया गया।
साइबर ठगी से बचने की दी सीख
अधिकारियों ने ग्रामीणों को साइबर अपराध से बचाव के उपाय बताते हुए कहा कि ओटीपी, पिन, पासवर्ड, बैंक खाते की जानकारी या अन्य गोपनीय जानकारी किसी अनजान व्यक्ति को साझा न करें। संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से भी बचने की सलाह दी गई। साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने और नजदीकी पुलिस थाने को सूचना देने की जानकारी दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button