देश

चलती स्कूल वैन से गिरकर मासूम छात्र की मौत विजयराघवगढ़ में दर्दनाक हादसा, स्कूली वाहनों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी

कटनी, यशभारत। विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक अत्यंत हृदयविदारक व दर्दनाक सडक़ दुर्घटना में स्कूल वैन से गिरकर एक मासूम छात्र की असामयिक मौत हो गई। हादसे के बाद पीडि़त परिवार में चीख पुकार मच गई। घटना के बाद स्थानीय नागरिकों में निजी शिक्षण संस्थानों की लचर व्यवस्था और परिवहन सुरक्षा को लेकर भारी आक्रोश देखा जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मासूम रोजाना की भांति स्कूल की वैन में सवार होकर घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में वैन का दरवाजा अचानक खुल जाने अथवा वाहन के अनियंत्रित होने के कारण बच्चा सडक़ पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों व राहगीरों की मदद से लहूलुहान बालक को उपचार के लिए नजदीकी शासकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उपस्थित चिकित्सकों ने परीक्षणोपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रबंधन से बच्चे की मृत्यु की सूचना मिलते ही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। हादसे की सूचना मिलते ही विजयराघवगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।IMG 20260909 WA0676 IMG 20260909 WA0673

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button