भोपालमध्य प्रदेश

16 अगस्त तक बंद रहेगा मिसरोद रेलवे फाटक, वैकल्पिक मार्गों से गुजरेंगे वाहन – बावड़िया कलां और अहमदपुर ओवरब्रिज से आवाजाही की व्यवस्था

16 अगस्त तक बंद रहेगा मिसरोद रेलवे फाटक, वैकल्पिक मार्गों से गुजरेंगे वाहन – बावड़िया कलां और अहमदपुर ओवरब्रिज से आवाजाही की व्यवस्था

भोपाल, यशभारत। शहर के व्यस्त मिसरोद क्षेत्र में अगले चार दिनों तक यातायात व्यवस्था प्रभावित रहेगी। रेल पटरियों के मेंटेनेंस और आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल ने मिसरोद रेलवे स्टेशन के पास स्थित समपार फाटक को पूरी तरह बंद कर दिया है। 13 अगस्त से शुरू हुआ यह ब्लॉक 16 अगस्त तक प्रभावी रहेगा।
रेलवे फाटक बंद होने के कारण मिसरोद और आसपास के क्षेत्रों से आने-जाने वाले वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करना होगा। रेलवे प्रशासन ने लोगों की सुविधा और यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए वैकल्पिक रास्ते निर्धारित किए हैं।
रेलवे के अनुसार, इस दौरान वाहन चालक मिसरोद स्थित लिमिटेड हाइट सबवे का इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके अलावा बावड़िया कलां रोड ओवरब्रिज अथवा अंडरपास और अहमदपुर स्थित रोड ओवरब्रिज अथवा अंडरपास से भी आवाजाही की जा सकेगी।
रेलवे अधिकारियों ने वाहन चालकों और यात्रियों से अपील की है कि फाटक बंद रहने की अवधि में निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें। इससे मुख्य मार्गों पर अनावश्यक यातायात दबाव और जाम की स्थिति से बचा जा सकेगा।
रेलवे प्रशासन के मुताबिक, ट्रैक मेंटेनेंस और आवश्यक रखरखाव का कार्य निर्धारित अवधि में पूरा किया जाएगा। कार्य समाप्त होने के बाद 16 अगस्त के पश्चात मिसरोद रेलवे फाटक को दोबारा सामान्य आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button