भोपालमध्य प्रदेश

ताला बंद कर बाहर गया परिवार, लौटे तो कमरे की अलमारी खाली- सोने चांदी के जेवर सहित नगदी पार

ताला बंद कर बाहर गया परिवार, लौटे तो कमरे की अलमारी खाली- सोने चांदी के जेवर सहित नगदी पार

भोपाल, यशभारत। राजधानी के कोहेफिज़ा थाना इलाके में चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि बंद मकानों की रेकी कर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। आई-सेक्टर पंचवटी कॉलोनी में एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहाँ सूना मकान पाकर चोरों ने ताला तोड़ा और अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात समेत 60 हजार रुपये की नकद राशि समेटकर रफूचक्कर हो गए। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, फरियादी अनुज राय (29) पिता खुशूलाल मंगलवार को अपने परिवार के साथ किसी काम से शहर से बाहर गए हुए थे। जब वे बुधवार को वापस घर पहुंचे, तो मुख्य द्वार का ताला टूटा पड़ा था। आशंका होने पर जब वे अंदर गए तो कमरे की अलमारी खुली मिली और उसमें रखे कीमती आभूषण तथा 60 हजार नकद गायब थे। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास की कॉलोनियों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों की आवाजाही का सुराग मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button