देश

मध्यप्रदेश में 3 नई ऊर्जा परियोजनाओं की तैयारी – एडीबी से सहयोग पर चर्चा

मध्यप्रदेश में 3 नई ऊर्जा परियोजनाओं की तैयारी
– एडीबी से सहयोग पर चर्चा
– मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एशियन डेवलपमेंट बैंक के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक
भोपाल, यश भारत । मध्यप्रदेश में नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में तीन नई परियोजनाओं को आगे बढ़ाने की तैयारी शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को समत्व भवन में एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) के प्रतिनिधियों के साथ इन परियोजनाओं को लेकर चर्चा की।
बैठक में ट्रांजैक्शन एडवाइजरी सर्विसेज एग्रीमेंट (टीएएसए) के तहत नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग से जुड़ी तीन परियोजनाओं के क्रियान्वयन और आवश्यक सहयोग के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श हुआ।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश में स्वच्छ और हरित ऊर्जा के विस्तार को सरकार की प्राथमिकता बताते हुए परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने पर जोर दिया। एडीबी के सहयोग से प्रस्तावित इन परियोजनाओं से प्रदेश में अक्षय ऊर्जा क्षमता बढ़ाने और ऊर्जा क्षेत्र में नए निवेश की संभावनाओं को गति मिलने की उम्मीद है।
बैठक में ऊर्जा क्षेत्र में आधुनिक तकनीक, निवेश और दीर्घकालिक विकास को लेकर भी विचार साझा किए गए। सरकार का जोर मध्यप्रदेश को अक्षय ऊर्जा उत्पादन के साथ-साथ हरित ऊर्जा निवेश के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने पर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button