अशोकागार्डन थाना क्षेत्र के 80 फीट रोड पर ऑटो-बाइक भिड़ंत के बाद बवाल

अशोकागार्डन थाना क्षेत्र के 80 फीट रोड पर ऑटो-बाइक भिड़ंत के बाद बवाल
– ऑटो-बाइक टक्कर के बाद सड़क पर मारपीट, राहगीरों ने युवकों को पीटा
भोपाल, यश भारत । अशोकागार्डन थाना क्षेत्र के 80 फीट रोड पर देर रात ऑटो और बाइक की टक्कर के बाद जमकर हंगामा हुआ। बाइक सवार युवकों ने ऑटो चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर मौके पर जुटे लोगों ने युवकों को पकड़ लिया और उनकी पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है। पुलिस के अनुसार ऑटो चालक अदनान उर्फ अयान खान पर बाइक को कट मारने का आरोप है। बाइक पर पीछे बैठे युवक को चोट लगने के बाद अभिषेक ठाकुर और उसके साथियों ने ऑटो चालक को रोककर मारपीट की। हालांकि, प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि ऑटो चालक की गलती नहीं थी। उनके मुताबिक बाइक सवार युवक रॉन्ग साइड से आए और ऑटो को टक्कर मार दी। इसके बाद उन्होंने चालक से मारपीट शुरू की। विवाद बढ़ता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और युवकों को पकड़ लिया।







