भोपाल

12वीं पास छात्रों के लिए पॉलिटेक्निक का रास्ता आसान, सीधे दूसरे साल में मिलेगा प्रवेश 

12वीं पास छात्रों के लिए पॉलिटेक्निक का रास्ता आसान, सीधे दूसरे साल में मिलेगा प्रवेश 
– 2026-27 से लेटरल एंट्री की सुविधा, रुक जाना नहीं के विद्यार्थियों को भी मिलेगा करियर मार्गदर्शन
भोपाल, यशभारत। 12वीं पास विद्यार्थियों के लिए तकनीकी शिक्षा हासिल कर रोजगार की दिशा में आगे बढ़ने का नया रास्ता खुल गया है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 से पात्र 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों को पॉलिटेक्निक डिप्लोमा के द्वितीय वर्ष में लेटरल एंट्री के माध्यम से प्रवेश दिया जाएगा। इससे विद्यार्थी तीन वर्ष के बजाय दो वर्ष में डिप्लोमा पूरा कर सकेंगे।
वर्तमान व्यवस्था में 10वीं के अंकों के आधार पर मेरिट के जरिए पॉलिटेक्निक डिप्लोमा के प्रथम वर्ष में प्रवेश दिया जाता है। 10वीं के आधार पर प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को तीन वर्ष का पाठ्यक्रम पूरा करना होता है। वहीं नए प्रावधान के तहत पात्र 12वीं पास विद्यार्थियों को सीधे दूसरे वर्ष में प्रवेश मिलेगा।
दो साल में पूरा होगा डिप्लोमा
शासकीय महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, भोपाल की प्राचार्य के अनुसार लेटरल एंट्री से प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को डिप्लोमा पूरा करने में केवल दो वर्ष लगेंगे। वहीं 10वीं के आधार पर प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए पाठ्यक्रम की अवधि तीन वर्ष होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button