जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से दो युवक घायल  

जबलपुर,यशभारत

जबलपुर,यशभारत। कुण्डम थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रही एक मोटरसाइकिल की टक्कर से दो युवक घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए जबलपुर भेजा गया है।
पुलिस के अनुसार मंडला जिले के बीजाडांडी थाना क्षेत्र के ग्राम मेढ़ी मनेरी निवासी 24 वर्षीय अरविंद श्रीवास्तव ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 1 अगस्त की रात वह अपने बड़े भाई सुनील श्रीवास्तव, नंदकिशोर विश्वकर्मा और आशाराम विश्वकर्मा के साथ कुण्डम में एक जन्मदिन पार्टी में शामिल होने आए थे। पार्टी के बाद चारों दो मोटरसाइकिलों से वापस मनेरी लौट रहे थे।
रात करीब 9:30 बजे कुण्डम-कस्तरा रोड स्थित सरसवा मुर्गी फार्म के पास पीछे से आ रही मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी-09 क्यूजेड -1923 के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए सुनील श्रीवास्तव की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में सुनील श्रीवास्तव और नंदकिशोर विश्वकर्मा मोटरसाइकिल सहित सड़क पर गिर गए, जिससे उनके हाथ, पैर और शरीर में चोटें आईं। दोनों घायलों को निजी वाहन से उपचार के लिए जबलपुर भेजा गया।
पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ धारा 281, 125(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button