भोपालमध्य प्रदेश

चाय कैफे की आड़ में एमडी ड्रग्स का धंधा: छात्रों को नशा बेचते 2 तस्कर गिरफ्तार, कार और मोबाइल जब्त

चाय कैफे की आड़ में एमडी ड्रग्स का धंधा: छात्रों को नशा बेचते 2 तस्कर गिरफ्तार, कार और मोबाइल जब्त

भोपाल, यशभारत। राजधानी के थाना अयोध्यानगर पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो एम.डी. ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 ग्राम एम.डी. ड्रग्स, एक मारुति इग्निस कार और दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 6 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी मीनाल रेसीडेंसी और इंद्रपुरी क्षेत्र में चाय कैफे चलाने की आड़ में कॉलेज छात्रों और युवाओं को ड्रग्स की सप्लाई करते थे। आरोपी सस्ते दामों पर एम.डी. ड्रग्स खरीदकर मुनाफा कमाने के उद्देश्य से छात्रों को महंगे दामों पर बेचते थे।
थाना प्रभारी महेश लिल्हारे ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर मीनाल रेसीडेंसी से दोनों युवकों को दबोचा गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान हर्ष सोनीनिवासी छत्रपति नगर, अयोध्या बायपास भोपाल और दीपक ठाकुर निवासी राधा कृष्णपुरम कालोनी, खेजड़ा, अयोध्या बायपास भोपाल के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी हर्ष सोनी ने स्वयं को बी.ई. शिक्षित और प्राइवेट कंपनी में कार्यरत बताया है, जबकि दीपक ठाकुर 12वीं पास है और चाय कैफे संचालित करता है। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना अयोध्यानगर में एनडीपीएस एक्ट की के तहत मामला दर्ज किया गया है। वही पुलिस फिलहाल दोनों आरोपियों से ड्रग्स के मुख्य स्रोत और बिक्री से जुड़े अन्य नेटवर्क के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button