जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

जबलपुर में साइबर ठगी के पांच मामले, अलग-अलग वारदातों में 2.39 लाख रुपये उड़ाए

मोबाइल अपडेट के बाद खाते से उड़ाए 34 हजार 852 रुपये 

जबलपुर। शहर में साइबर ठगी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। गोरखपुर और कुण्डम थाना क्षेत्रों में दर्ज पांच अलग-अलग मामलों में साइबर अपराधियों ने मोबाइल अपडेट, फर्जी रिचार्ज, ऑनलाइन बाइक बिक्री, फर्जी सीबीआई अधिकारी बनकर और धमकी देकर लोगों से करीब 2 लाख 39 हजार रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने सभी मामलों में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गोरखपुर के इंद्रानगर निवासी चाट व्यवसायी आशीष केशरवानी के मोबाइल के अपडेट होने के बाद उनके पंजाब नेशनल बैंक खाते से 34 हजार 852 रुपये निकाल लिए गए। वहीं गोरखपुर निवासी ऑटो चालक अमित बेन से टाटा स्काई रिचार्ज के नाम पर मोबाइल हैक कर 84 हजार रुपये की ठगी कर ली गई।

एक अन्य मामले में गोरखपुर निवासी अभिषेक रैकवार फेसबुक पर सस्ती बाइक खरीदने के झांसे में आ गए। खुद को फौजी बताने वाले ठग ने क्यूआर कोड भेजकर उनसे पांच किश्तों में 40 हजार 500 रुपये ट्रांसफर करा लिए, लेकिन बाइक नहीं दी।इधर, साइबर अपराधियों ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर एक महिला को पुलिस कार्रवाई का भय दिखाया और 1 लाख 45 हजार रुपये ठग लिए। वहीं कुण्डम क्षेत्र की मुन्नी बाई को ऑनलाइन धमकाकर उनके बैंक खाते से 34 हजार 600 रुपये निकाल लिए गए।

पुलिस ने सभी मामलों में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर साइबर ठगों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने नागरिकों से अनजान कॉल, संदिग्ध लिंक, क्यूआर कोड और ओटीपी साझा करने से बचने तथा किसी भी साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button