भोपाल

पुलिसिंग में दमदार नेतृत्व का इनाम, श्रद्धा तिवारी टॉप-25 एसपी में शामिल

पुलिसिंग में दमदार नेतृत्व का इनाम, श्रद्धा तिवारी टॉप-25 एसपी में शामिल
भोपाल, यश भारत । मध्य प्रदेश में पुलिस अधीक्षक के तौर पर जिम्मेदारी निभा चुकीं श्रद्धा तिवारी ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की ओर से जारी देश के चुनिंदा टॉप-25 पुलिस अधीक्षकों की सूची में उन्हें शामिल किया गया है।
श्रद्धा तिवारी का चयन पुलिसिंग में प्रभावी नेतृत्व, कानून-व्यवस्था को मजबूत करने, अपराध नियंत्रण, जनसुरक्षा, अनुसंधान, विशेष अभियानों, तकनीक के इस्तेमाल और जनता के साथ बेहतर समन्वय जैसे मानकों के आधार पर किया गया है। इससे पहले उन्हें देशभर के 100 पुलिस अधीक्षकों की प्रारंभिक सूची में भी जगह मिली थी।
फेम इंडिया-एशिया पोस्ट के संपादक धीरज कुमार के अनुसार विशेष सूची में कुल 30 पुलिस अधिकारियों को शामिल किया गया है। इनमें 25 अधिकारी मुख्य सूची में हैं, जबकि पांच को ‘सुपर-5’ श्रेणी में रखा गया है। टॉप-25 में शामिल अधिकारियों के नाम वर्णमाला क्रम में दिए गए हैं, इसलिए यह क्रम उनकी आपसी रैंकिंग नहीं दर्शाता।
श्रद्धा तिवारी का इस प्रतिष्ठित सूची में शामिल होना मध्य प्रदेश पुलिस के लिए भी उपलब्धि माना जा रहा है। उनके फील्ड अनुभव, नेतृत्व क्षमता और प्रभावी पुलिसिंग को राष्ट्रीय स्तर पर मिली यह पहचान प्रदेश के पुलिस महकमे के लिए गौरव की बात है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button