जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य
जिला अधिवक्ता संघ चुनाव: उपाध्यक्ष बने सचिन गुप्ता, महिला उपाध्यक्ष सुनीता सूद और कोषाध्यक्ष नेहा मिश्रा

जबलपुर, यश भारत। जिला अधिवक्ता संघ चुनाव की मतगणना में उपाध्यक्ष, महिला उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पद के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। उपाध्यक्ष पद पर सचिन गुप्ता ने 469 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी मनोज तिवारी को 412 और मनोज शिवहरे को 388 मत मिले। अन्य प्रत्याशियों में प्रशांत कोहरे को 292, दिलीप कुमार श्रीवास्तव को 277, प्रमोद त्रिपाठी को 266, अजय शुक्ला को 165, शेख मंजूर को 106, कमल बघेल को 104 तथा सुखबीर को 34 मत प्राप्त हुए।महिला उपाध्यक्ष पद पर सुनीता सूद ने 1182 मत हासिल कर शानदार जीत दर्ज की। मधु राणा को 687 और वर्षा तिवारी को 666 मत मिले। इस पद पर 132 मत अवैध पाए गए।कोषाध्यक्ष पद पर नेहा मिश्रा ने 831 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। रेनू वाला को 678, रेणुका शुक्ला को 637 तथा नीलम दत्त को 497 मत मिले।







