विजय शाह के खिलाफ अभियोजन मंजूरी को लेकर राज्यपाल को पत्र नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कोई भी व्यक्ति कानून से ऊपर नहीं, शीघ्र निर्णय की मांग

विजय शाह के खिलाफ अभियोजन मंजूरी को लेकर राज्यपाल को पत्र
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कोई भी व्यक्ति कानून से ऊपर नहीं, शीघ्र निर्णय की मांग
भोपाल, यश भारत। मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कैबिनेट मंत्री विजय शाह के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति के मामले में राज्यपाल को पत्र लिखा है। सिंघार ने आरोप लगाया कि राज्य मंत्रिमंडल द्वारा अभियोजन स्वीकृति दिए जाने को लेकर अपेक्षित निर्णय नहीं लिया गया है। उन्होंने राज्यपाल से मामले में पुनर्विचार कर अभियोजन स्वीकृति शीघ्र प्रदान किए जाने का आग्रह किया है। राज्यपाल को भेजे पत्र में सिंघार ने कहा कि संवैधानिक शासन व्यवस्था में कोई भी व्यक्ति चाहे वह मंत्री पद पर हो कानून से ऊपर नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि जब किसी मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुपालन का प्रश्न हो तब शासन की ओर से निष्पक्ष पारदर्शी और विधिसम्मत निर्णय लिया जाना आवश्यक है। सिंघार ने प्रकरण की संवेदनशीलता और संवैधानिक मर्यादाओं का हवाला देते हुए राज्यपाल से हस्तक्षेप की मांग की है। पत्र पर कांग्रेस विधायक सुरेश राजे और आरिफ मसूद के हस्ताक्षर भी हैं।







