जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

नेपाल में भारी बवाल: हिंसा के बाद भारत सीमा पर हाई अलर्ट, दो जिलों में कर्फ्यू

कर्फ्यू का कहां-कहां रहेगा असर 

काठमांडू। नेपाल के दक्षिणी हिस्से में सांप्रदायिक तनाव लगातार भयावह रूप लेता जा रहा है। 26 जुलाई को सुनसरी जिले के कप्तानगंज में दो समुदायों के बीच भड़की हिंसक झड़प और एक युवक की मौत के बाद हालात बेकाबू हो गए हैं। नतीजा, नेपाल के दक्षिणी हिस्से यानी भारत के बिहार राज्य से लगी सीमा वाले क्षेत्र में सांप्रदायिक हिंसा के बाद तनाव और बढ़ गया है। ऐसे में स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए नेपाल के सुनसरी और सिराहा जिलों के कई हिस्सों में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगाया गया है।

कर्फ्यू का कहां-कहां रहेगा असर

स्थिति बिगड़ने के खतरे को देखते हुए सिराहा जिला प्रशासन ने गुरुवार दोपहर 2 बजे से अगले आदेश तक कई इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया है। यह दायरा पूर्व-पश्चिम राजमार्ग के कसाहा खोला से लेकर चोहरवा चौक तक और उत्तर-दक्षिण के कई महत्वपूर्ण चौराहों तक फैला हुआ है। इसके अलावा सुनसरी जिले के कई इलाकों जैसे कि इनरुवा, दुहाबी, भोक्राहा, और देवानगंज आदि में पहले से लगा कर्फ्यू गुरुवार को भी जारी रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button