इंदौरकटनीग्वालियरजबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

यश भारत की खबर पर लगी मुहर,21 दिन पहले बताया था कौन होगा MP हाईकोर्ट का अगला चीफ जस्टिस

यश भारत की खबर पर लगी मुहर,21 दिन पहले बताया था कौन होगा MP हाईकोर्ट का अगला चीफ जस्टिस

(आकाश पाण्डेय )…जबलपुर, यश भारत। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के अगले मुख्य न्यायाधीश को लेकर यश भारत ने 21 दिन पहले ही जो नाम सामने रखा था, उस पर अब सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश ने मुहर लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट के जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश किए जाने के बाद यश भारत की पहले प्रकाशित खबर सही साबित हुई है।

यह खबर केवल एक नियुक्ति की सूचना भर नहीं है, बल्कि न्यायपालिका से जुड़े महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर यश भारत की मजबूत सूचना व्यवस्था और विश्वसनीय सूत्रों तक पहुंच को भी दर्शाती है। जिस नाम पर सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने अब सिफारिश की है, उसकी जानकारी यश भारत अपने पाठकों तक 21 दिन पहले ही पहुंचा चुका था।

IMG 20260901 WA0056

21 दिन पहले यश भारत ने अपने पाठकों को बताया था कि गुजरात हाईकोर्ट के जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के अगले मुख्य न्यायाधीश हो सकते हैं। उस समय नियुक्ति को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं हुई थी, लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि यश भारत की खबर पूरी तरह सही दिशा में थी।

IMG 20260901 013654

न्यायपालिका के बड़े फैसलों से पहले यश भारत की सटीक खबर

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम जैसे महत्वपूर्ण स्तर पर होने वाली नियुक्तियों और सिफारिशों की जानकारी सार्वजनिक होने से पहले ही सही संभावित नाम तक पहुंचना आसान नहीं होता। ऐसे में 21 दिन पहले जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे का नाम सामने लाकर यश भारत ने एक बार फिर साबित किया है कि उसकी नजर केवल स्थानीय घटनाक्रमों तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के महत्वपूर्ण प्रशासनिक एवं न्यायिक घटनाक्रमों पर भी उसकी मजबूत पकड़ है।

अब सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश के बाद जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे की नियुक्ति की औपचारिक संवैधानिक प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। केंद्र सरकार और राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद वे मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदभार संभालेंगे। 21 दिन पहले खबर, अब कॉलेजियम की मुहर—यश भारत की सूचना और सूत्रों की ताकत एक बार फिर सामने आई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button