मध्य प्रदेशराज्य
नेपाल में प्राकृतिक आपदा को लेकर हेल्पलाइन नंबर जारी : नेपाल-तिब्बत क्षेत्र में गए यात्रियों की जानकारी देने की अपील

मंडला, यशभारत ।नेपाल-तिब्बत सीमा क्षेत्र में 26 अगस्त 2026 को फ्लैश फ्लड एवं भूस्खलन की गंभीर प्राकृतिक आपदा की सूचना के बाद मंडला जिला प्रशासन ने जिले के नागरिकों से आवश्यक जानकारी साझा करने की अपील की है।
जिला प्रशासन ने कहा है कि यदि मंडला जिले का कोई व्यक्ति अथवा समूह वर्तमान में नेपाल या तिब्बत क्षेत्र में यात्रा पर है अथवा हाल ही में वहाँ गया है, तो उसके परिजन उसकी जानकारी तत्काल जिला प्रशासन के नियंत्रण कक्ष को उपलब्ध कराएं। परिजन यात्रियों की वर्तमान स्थिति, संपर्क नंबर एवं स्थान की जानकारी प्रशासन तक पहुंचाएं, ताकि आवश्यकता पड़ने पर संबंधित एजेंसियों के माध्यम से सहायता एवं समन्वय किया जा सके। जिला नियंत्रण कक्ष, मंडला दूरभाष 07642-251079 है।







