जबलपुरमध्य प्रदेश

जिला अधिवक्ता संघ चुनाव: अध्यक्ष पद पर कांटे की टक्कर, नरेंद्र जैन और मनीष मिश्रा के बीच कड़ा मुकाबला

जबलपुर, यश भारत। जिला अधिवक्ता संघ चुनाव की मतगणना बुधवार सुबह से शुरू हो गई। मतगणना के पहले चरण में अध्यक्ष पद के मतों की गिनती की जा रही है, जिसमें शुरुआती रुझानों में नरेंद्र जैन और मनीष मिश्रा के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। दोनों प्रत्याशी एक-दूसरे को कड़ी चुनौती दे रहे हैं, जिससे अधिवक्ताओं और समर्थकों की निगाहें मतगणना पर टिकी हुई हैं।

मतगणना निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बुधवार सुबह प्रारंभ हुई। पहले चरण में अध्यक्ष पद के मतों की गणना की जा रही है, जबकि इसके बाद उपाध्यक्ष, सचिव, सह सचिव, कोषाध्यक्ष, पुस्तकालय सचिव तथा कार्यकारिणी सदस्यों के मतों की गिनती होगी।

मंगलवार को शांतिपूर्ण माहौल में मतदान संपन्न हुआ था। इस चुनाव में विभिन्न पदों के लिए कुल 92 प्रत्याशी मैदान में हैं। मतगणना स्थल पर प्रत्याशियों, उनके अभिकर्ताओं और अधिवक्ताओं की मौजूदगी बनी हुई है तथा प्रत्येक राउंड के बाद रुझानों पर नजर रखी जा रही है।

प्रारंभिक रुझानों के अनुसार अध्यक्ष पद का मुकाबला बेहद रोमांचक बना हुआ है। हालांकि अंतिम परिणाम मतगणना पूरी होने के बाद ही घोषित किए जाएंगे। चुनाव अधिकारियों को उम्मीद है कि अध्यक्ष पद के परिणाम बुधवार शाम तक स्पष्ट हो जाएंगे, जबकि इसके बाद अन्य पदों के परिणाम भी क्रमवार घोषित किए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button