भोपालमध्य प्रदेश
रातीबड़ में खंडहर से मिली महिला की लाश, जांच में जुटी पुलिस

रातीबड़ में खंडहर से मिली महिला की लाश, जांच में जुटी पुलिस
भोपाल, यश भारत। राजधानी के रातीबड़ थाना क्षेत्र स्थित गोरेगांव के एक खंडहर में अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, राहगीरों ने सूचना दी थी कि गोरेगांव स्थित खंडहर के अंदर एक महिला का शव पड़ा हुआ है। खबर मिलते ही रातीबड़ पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतका की उम्र करीब 30 वर्ष के आसपास बताई जा रही है।
फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगालना शुरू कर दिया है, ताकि मृतका की शिनाख्त की जा सके। पुलिस मामले के हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है।






